{"_id":"6044f7888ebc3e1dcd5a9d06","slug":"women-s-batch-leaves-delhi-border-from-barnala-bernala-news-pkl406327429","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला से महिलाओं के जत्थे दिल्ली बॉर्डर रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाला से महिलाओं के जत्थे दिल्ली बॉर्डर रवाना
विज्ञापन
बरनाला में रेलवे स्टेशन पर धरना देतीं किसान महिलाएं। संवाद
- फोटो : BERNALA
संवाद न्यूज एजेंसी
बरनाला। जिले के कई गांवों से रविवार को सैकड़ों महिलाएं दिल्ली बॉर्डर के लिए रवाना हुईं। वहीं संयुक्त मोर्चा केरेलवे स्टेशन पर चल रहे धरने में भी महिलाओं ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
किसान नेता जरनैल सिंह बदरा ने बताया कि किसान महिलाएं पूरे जोश व उत्साह से केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट के लिए दिल्ली बार्डर के लिए रवाना हुई हैं।
किसान महिलाएं 8 मार्च को दिल्ली के बार्डरों पर महिला दिवस मनाकर मोदी सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगी और बताएगी कि महिलाओं में भी केंद्र सरकार के प्रति कितना गुस्सा है। इस अवसर पर महिला किसान नेता गुरप्रीत कौर, नवीन कौर , प्रवीण कौर, नियामत कौर, जरनैल कौर, मुखितयार कौर, इंदरजीत कौर, रमन कौर, चंद कौर, नीलम कौर, गुरजीत कौर मौजूद थीं।