फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   women harassed man for money filed complaint

पैसे मांगने के बहाने सहेली के घर ले गई महिला, ब्लैकमेल कर मांगने लगी पैसे

Sat, 05 Jun 2021 09:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
women harassed man for money filed complaint
लुधियाना। पैसे मांगने का बहाना बना एक महिला ने व्यक्ति को अपने पास बुलाया और उसे अपनी सहेली के घर ले गई। जहां उसे ब्लैकमेल कर पैसे मांगने शुरू कर दिए। इस मामले में महिला का साथ उसके दो साथियों ने दिया। घर पहुंचने के बाद दिलेर नगर निवासी मनोज कुमार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना दुगरी की पुलिस ने मनोज कुमार की शिकायत पर दुगरी फेस तीन निवासी खुशी, शनिंदर शर्मा, अवतार सिंह, सुक्खी व रिशु के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनोज कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी घुमारमंडी स्थित बलोकी मीट शाप के नाम से दुकान है। दो महीने पहले उसकी आरोपी महिला खुशी से मुलाकात हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। खुशी ने उससे पैसे उधार के तौर पर लिए। कुछ समय बाद खुशी ने फिर से पैसे मांगने शुरू कर दिए। बार बार फोन करने पर वह अपनी कार में सवार होकर खुशी को पैसे देने के लिए फुल्लावाल चौक के पास चला गया। वहां से खुशी उसे अपनी सहेली रितु के पास उसके घर ले गई। जहां पहुंचने के बाद खुशी फोन सुनने के बहाने बाहर निकल गई।
विज्ञापन

इसी दौरान आरोपी अंदर आ गए और उन्होंने आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने कहा कि वह रितु के साथ गलत काम करने के लिए आया है। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बना ली और उससे सोने के जेवरात ले लिए। उसके बाद आरोपी उससे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। इससे पहले आरोपियों ने एक खाली कागजात पर दस्तखत करवा लिए और कहा कि उसे कार तब मिलेगी जब उसे पांच लाख रुपये देगा। जिसके बाद घर पहुंचने के बाद मनोज ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed