फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Woman's body found in vacant plot, death under suspicious circumstances

Ludhiana News: खाली प्लाट में मिला महिला का शव, संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 06 May 2024 11:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Mon, 06 May 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in vacant plot, death under suspicious circumstances
नशे की ओवरडोज के साथ-साथ बीमारी से मौत की आशंका
विज्ञापन

मारपीट का था मामला दर्ज, जमानत पर कुछ समय पहले ही आई है बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। राहोंरोड के गांव सीड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब खाली प्लाट में एक महिला का शव मिला। संदिग्ध हालात में हुई मौत के बाद शव देख किसी राहगीर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि शव संगरूर की रहने वाली पूजा नाम की महिला का था, जिसके परिजन गांव सीढ़ा में रहते हैं। पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी और जांच के बाद शव पोस्टमार्टम करवाकर परिवार वालों को सौंप दिया है। आशंका जताई जा रही है कि अधिक नशा करने या फिर बीमारी की वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन

थाना मेहरबान के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पूजा की शादी संगरूर में कुछ समय पहले हुई थी। उसके खिलाफ संगरूर में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था और वह कुछ समय तक जेल में भी रहकर आई है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह सीधे अपनी मां के पास गांव सीढ़ा में रहने के लिए आ गई। रविवार को वह अपने परिवार वालों से कुछ पैसे लेकर दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन घर वापस नहीं पहुंची। रास्ते में खाली प्लाट में उसका शव पड़ा मिला। जब परिवार वालों ने उसे ढूंढना शुरू किया तो कुछ पता नहीं चल पाया। इसी दौरान परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी तो खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। उसके स्वैब जांच के लिए भेज दिए हैं। इंस्पेक्टर हरजिंदर के मुताबिक परिवार वालों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि वह नशा नहीं करती थी, लेकिन आशंका है कि नशे के कारण उसकी मौत हुई है। यह भी आशंका है कि बीमारी के चलते उसकी मौत हुई हो, बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सारी बात साफ हो पाएगी और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

--विकास मल्होत्रा, 6 मई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed