फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   woman walking in a park in Ludhiana molested case registered

पार्क में सैर कर रही महिला को किए गलत कमेंट्, की छेड़छाड़

Thu, 27 May 2021 10:16 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
woman walking in a park in Ludhiana molested case registered
लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित ओमैक्स फ्लैट के पार्क में सैर कर रही महिला के साथ वहीं रहने वाले व्यक्ति ने भद्दे कमेंट किए और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सदर के अधीन आती चौकी ललतों कलां की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ओमेक्स फ्लैट में रहने वाली महिला की शिकायत पर पक्खोवाल रोड स्थित किंगस्टन फ्लैट्स में रहने वाले राहुलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एएसआई कुलवंत सिंह ने बताया कि महिला हर शाम पार्क में सैर करने के लिए जाती है। आरोपी भी वहीं पर सैर करता है। करीब दस दिन पहले रात 8 बजे वह सैर कर रही थी तो आरोपी ने गलत कमेंट्स किए और छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी के ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed