{"_id":"64ba8f331942a509ef0e54a4","slug":"woman-scorched-under-suspicious-circumstances-family-accuses-in-laws-of-setting-her-on-fire-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-779-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, परिवार ने ससुराल पर लगाए आग लगाने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: संदिग्ध हालात में महिला झुलसी, परिवार ने ससुराल पर लगाए आग लगाने के आरोप
Fri, 21 Jul 2023 07:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Fri, 21 Jul 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
महिला की हालत गंभीर, सिविल अस्पताल से पीजीआई किया रेफर
पुलिस के पास नहीं पहुंची कोई शिकायत, पता लगाने में जुटी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। ग्यासपुरा इलाके में रहने वाली विवाहिता सुमन शुक्रवार को संदिग्ध हालात में जल गई। महिला और उसके मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उसे ससुराल वालों ने आग लगाई है। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। हालांकि इस मामले में न तो थाना साहनेवाल पुलिस को शिकायत गई है और न ही थाना फोकल प्वाइंट पुलिस के पास कोई शिकायत पहुंची है। फिर भी दोनों थानों की पुलिस ने मामले का पता लगाना शुरू कर दिया है।
महिला के भाई संदीप के मुताबिक उसकी बहन सुमन की शादी को पांच वर्ष हो चुके हैं, उसके दो बच्चे भी हैं। संदीप ने आरोप लगाया कि सुमन को उसकी सास, जेठ, देवर और जीजा तंग करते हैं। पति के साथ भी कई बार वह लड़ाई झगड़ा कर चुके हैं। आज सुमन घर पर अकेली थी। मौका देख जेठ, देवर और जीजा तीनों ने मिलकर उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। सुमन के चीखने चिल्लाने पर पास लोग एकत्र हुए। किसी तरह पानी से बहन ने खुद को लगी आग बुझाई। संदीप ने बताया कि वह अपनीं मां के साथ वर्धमान चौक के पास रहते हैं। उन्हें जब पता चला तो वह तुरंत सुमन के पास पहुंचे। हैरानी की बात यह है कि किसी ने सुमन को इलाज के लिए अस्पताल भी नहीं पहुंचाया। वह खुद ऑटो में बैठा उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। संदीप के मुताबिक पहले भी उनकी बेटी से मारपीट होती रहती थी, लेकिन वह मामले को हमेशा हल करने की कोशिश में रहते थे, लेकिन अब सभी हदें पार करके उनकी बेटी को जलाने की कोशिश की गई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।