फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Will talk about Punjab from PM's platform: Sukhdev Dhindsa

प्रधानमंत्री के मंच से पंजाब की बात करूंगा : सुखदेव ढींडसा

Tue, 04 Jan 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Will talk about Punjab from PM's platform: Sukhdev Dhindsa
हलवारा। संयुक्त अकाली दल के राष्ट्रीय प्रधान सुखदेव सिंह ढींडसा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिरोजपुर रैली में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वो रैली में शामिल भी होंगे और प्रधानमंत्री के मंच से पंजाब की बात भी करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ स्टेज साझा करने के लिए जरूरी विशेष कोरोना टेस्ट भी मंगलवार को ही करवाया है। मंगलवार को दाखा के सीनियर अकाली नेता जत्थेदार बलबीर सिंह जांगपुर के घर परिवार से मिलने पहुंचे ढींडसा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंच से पूरी दृढ़ता के साथ के साथ पंथ और पंजाब के मुद्दे उठाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब और पंथ के मुद्दे सर्व प्रथम हैं और इन मुद्दों पर कोई समझौता नहीं। उन्हें पंजाब की कीमत पर सत्ता नहीं चाहिए, बंदी सिंहों की रिहाई, बेअदबी मामले और पंजाब को नशे की गहरी खाई मे धकेलने वालों के खिलाफ निष्पक्ष जांच और मिसाली कार्यवाही के लिए प्रधानमंत्री से मांग की जाएगी। इसके अलावा किसानों की पूर्ण कर्जा माफी और पंजाब की अन्य ज्वलंत मांगों को पूरा करने की मांग भी पीएम के सामने रखी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 1984 मे दिए जख्म अभी तक हरे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने भी बेअदबी मामले मे अपनी मर्जी की एसआईटी बनाकर जांच मे रोड़ा अटकाया था। इसी वजह से उन्होंने बादल दल से अलग होना उचित समझा। तीन कृषि कानून के खिलाफ उन्होंने अपना पदम विभूषण अवार्ड केंद्र सरकार को वापिस कर दिया था जबकि बादल परिवार इन तीनों कानून की पैरवी कर रहा था। ढींडसा के साथ जिला प्रधान सुखदेव सिंह चक्क, यूथ प्रधान मनप्रीत सिंह तलवंडी और सतनाम सिंह चीमा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed