फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Will ask PM to run Vande Bharat train from Amritsar- Vaishnav

वंदे भारत गाड़ी अमृतसर से चलाने के लिए पीएम से कहेंगे - वैष्णव

Thu, 13 Oct 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Will ask PM to run Vande Bharat train from Amritsar- Vaishnav
वंदे भारत ट्रेन में सफर करते रेलमंत्री अश्वनी वैष्‍णव, पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्? - फोटो : ROPAR
श्री आनंदपुर साहिब। भारत की चौथी वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन ऊना (हिमाचल) से होकर पहले स्टॉपेज श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां भाजपा नेताओं और वर्करों ने गाड़ी का ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश समेत पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा, महासचिव सुभाष शर्मा और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने वंदे भारत गाड़ी में पहला सफर कर रहे केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को केसरी रंग की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि वह वंदे भारत गाड़ी जल्द अमृतसर से चलाने के लिए प्रधानमंत्री से बात करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं ने रेलमंत्री के साथ चंडीगढ़ तक वंदे भारत गाड़ी के सफर का आनंद लिया। केंद्रीय रेल मंत्री रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने सभी को वंदे भारत गाड़ी चलने की बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री ने वर्ल्ड क्लास ट्रेन की सौगात हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के लोगों को दी है। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह गाड़ी 180 की स्पीड से दौड़ने के लिए तैयार है और 52 सेकेंड में 100 की रफ्तार पकड़ेगी। जबकि बुलेट ट्रेन 55 सेकेंड में 100 की स्पीड पकड़ती है। इससे जहां सुविधा मिलेगी, वहीं देश में टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। रेल मंत्री ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से कहेंगे कि वंदे भारत जल्द ही अमृतसर से भी चलाई जाए।
विज्ञापन

इस दौरान पंजाब भाजपा के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पंजाब, हिमाचल और हरियाणा को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का पंजाब के प्रति लगाव है और सिख धर्म के अहम स्थान खालसा पंथ की जन्मस्थली के साथ वंदे भारत को जोड़ना पंजाब के लिए बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब ऐतिहासिक स्थान है। इस स्थान से वंदे भारत गाड़ी को जोड़ना और पहला सफर खुद रेल मंत्री करें, इससे बड़ा तोहफा नहीं हो सकता। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब की आर्थिक राजधानी लुधियाना और राजनीतिक राजधानी चंडीगढ़ मानी जाती है तो हमारी धार्मिक राजधानी अमृतसर है। अमृतसर को वंदे भारत से जोड़ने का प्रयास रेल मंत्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह इसके लिए प्रधानमंत्री और रेल मंत्री के आभारी हैं। इस दौरान राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा ने भी कहा कि यह गाड़ी प्रधानमंत्री का पंजाबियों और सिखों को दिया गया तोहफा है। उन्होंने कहा कि यह गाड़ी विदेशी यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री सोम नाथ ने कहा कि पंजाब के लिए एतिहासिक दिन है और इससे पंजाब में टूरिज्म बढे़गा। उन्होने कहा कि माता नैना देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका फायदा होगा और इस गाड़ी के चलने से बिजनेसमैन को फायदा मिलेगा। इस मौके पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा और रोपड़ जिला के प्रधान जतिंदर अठवाल ने केसरी पगड़ी पहनाई। रेलमंत्री ने खरड़ पहुंचने के बाद पगड़ी उतारकर हिमाचली टोपी पहन ली। इस दौरान भाजपा नेता व पंजाबी गायक जस्सी जसराज ने गाड़ी में रेल मंत्री को गाना भी सुनाया।

शर्मा सुरक्षा कर्मियों हुए नाराज
वंदे भारत गाड़ी में बैठने पर पंजाब भाजपा प्रधान अश्वनी शर्मा केंद्रीय सुरक्षा कर्मियों से नाराज दिखाई दिए। अश्वनी शर्मा ने उच्च भाजपा नेताओं से भी शिकायत की है कि उनके सुरक्षा कर्मी धक्के मारते है ओर परेशान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed