फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Wildlife trafficking: Three suspects arrested, several items recovered.

जंगली जीवों के अंगों की तस्करी: तीन आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

Mon, 15 Dec 2025 11:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Wildlife trafficking: Three suspects arrested, several items recovered.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब में वन्यजीवों के अंगों की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वन एवं वन्यजीव विभाग की विशेष टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी नकोदर क्षेत्र से हुई, जहां से तस्करों के पास से सांभर के सींग, हथ्थां-जोड़ी और जंगली बिल्ली की ज़ेर बरामद की गई।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने नकोदर में ग्राहक बनकर तस्करों से सौदा तय किया। जैसे ही तस्कर डिलीवरी के लिए सामान लेकर पहुंचे, टीम ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी बोनी अरोड़ा ने पूछताछ में बताया कि यह सामान उसे शिवम गुप्ता ने भेजा था। शिवम गुप्ता की दुकान पर छापा मारने पर उसने यह स्वीकार किया कि वह जंगली जीवों के अंगों का अवैध व्यापार करता है और यह सामान उसने बोनी को भेजा था।
विज्ञापन

शिवम गुप्ता ने आगे बताया कि वह यह सामान दीपक उर्फ काला से खरीदता था, जो नकोदर में वलैती राम पंसारी एवं किराना स्टोर चलाता है। इसके बाद टीम ने दीपक उर्फ काला की दुकान पर भी छापा मारा, जहां से और भी जंगली जीवों के अंगों के टुकड़े बरामद हुए। तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 (संशोधन 2003) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वन रेंज अधिकारी जसवंत सिंह ने इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताया और चेतावनी दी कि जंगली जीवों का अवैध व्यापार एक दंडनीय अपराध है, जिसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह विशेष टीम वन मंडल अधिकारी विक्रम सिंह कुंदरा के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर गठित की गई थी, जिसकी प्रमुख जिम्मेदारी जंगली जीवों के अंगों की तस्करी को रोकना थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed