फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Wife reject husband after go Moga to Canada block mobile number case registered

पंजाब के मोगा का मामला: Canada पहुंचते ही दगाबाज निकली पत्नी, पति को ठुकराया, मोबाइल नंबर किया ब्लॉक

Sun, 23 Jun 2024 10:02 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जगरावं (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरावं (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 23 Jun 2024 10:02 PM IST
सार

शादी के 15 दिन बाद कनाडा गई पत्नी ने पति को ठुकराते हुए उसके मोबाइल नंबर को ब्लॉक कर दिया है। पत्नी की दगाबाजी से परेशान पति ने जगराओं पुलिस को शिकायत दी है। 

विज्ञापन
Wife reject husband after go Moga to Canada block mobile number case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Freepik

विस्तार

कोठे हांस के रहने वाले एक व्यक्ति को अपने बेटे को कनाडा भेजने के सपने देखना इतना भारी पड़ गया कि व्यक्ति के लाखों रुपये के साथ-साथ बेटे की जिंदगी भी बर्बाद हो गई। हुआ यूं कि कोठे हांस के रहने वाला एक युवक कनाडा जाना चाहता था। बेटे को कनाडा भेजने के लिए पिता ने आईलेट्स पास लड़की से उसकी शादी करवा दी। शादी से लेकर कनाडा जाने और फीस आदि पूरा खर्चा भी लड़के के पिता ने किया। शादी के कुछ समय बाद लड़की कनाडा चली गई। वहां जाकर उसने अपना असली रंग दिखाते हुए पति को ठुकरा दिया। इतना ही नहीं पति व उसके परिजनों के साथ संर्पक तोड़ते हुए मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिए। 
विज्ञापन


पीड़ित लड़के ने पुलिस को पत्नी और उसके घरवालों (ससुराल पक्ष) के खिलाफ शिकायत दी है। थाना सदर पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद आरोपी पत्नी व उसके माता-पिता (लड़के के सास-ससुर) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत कौर (पत्नी), ससुर नरिंदरपाल सिंह और सास इंदरजीत कौर निवासी गांव अमी-वाला मोगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


शादी के लिए दिया इश्तिहार
थाना सदर के एएसआई सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित खुश-करनजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कनाडा जाना चाहता था। उसके पिता ने उसे कनाडा भेजने के लिए आईलेट्स पास हरप्रीत कौर से उसकी शादी करवाने के लिए अखबार में इश्तिहार दिया। इसके बाद उसका मोगा की हरप्रीत कौर से से रिश्ता तय हो गया। हरप्रीत कौर ने आईलेट्स की हुई थी, लेकिन उसके परिजन उसे कनाडा भेजने में असमर्थ थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की के पिता को दिए 14.5 लाख रुपये
दोनों परिवारों के बीच बात तय हो गई 24 सितंबर 2020 को दोनों परिवारों में आपसी इकरारनामा हो गया, जिसके तहत खुश करनजीत सिंह के पिता ने 2020 को पहले सवा नौ लाख रुपये फिर साढ़े पांच लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये लड़की के पिता नरिंदरपाल सिंह के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर अक्टूबर 2020 को करीब तीन लाख रुपए मेडिकल फीस व अन्य खर्च किए। इसके बाद उन्होंने 10 लाख रुपये नगद लड़की के परिजनों को दिए। वर्ष 2021 में उन दोनों की शादी हो गई। 

शादी के 15 दिन बाद चली गई कनाडा
शादी के करीब 15 दिनों बाद ही हरप्रीत कौर कनाडा चली गई। कनाडा जाने के लिए टिकट और 50 हजार रुपये (डालर) आदि उसे लेकर दिए थे। 15 मार्च 2022 को कनाडा में हरप्रीत कौर की कालेज की फीस चार लाख रुपये भी भरी। पांच महीने बाद अगस्त 2022 को उसकी पत्नी कनाडा से भारत आ गई। इस दौरान भी उसके आने जाने के लिए हवाई यात्रा के टिकटों का खर्चा भी उन्होंने किया। अक्टूबर 2022 को फिर से खुश करनजीत ने हरप्रीत के कालेज की फीस 3 लाख 31 हजार 640 रुपये भरी। 


भारत बुलाया पर नहीं आई
हरप्रीत ने पति खुश करनजीत सिंह को कनाडा बुलाने के लिए कागज भेजे। खुश करनजीत ने कनाडा जाने के लिए फाइल लगाई, लेकिन कुछ कमियां होने के कारण फाइल रिफ्यूज हो गई। इस सबंधी जब एजेंट से बात की गई तो एजेंट ने उसकी पत्नी को भारत आने के कहा, ताकि उसकी ट्रैवल हिस्ट्री बन सके और खुश करनजीत सिंह को कनाडा जाने में कोई परेशानी ना हो। बावजूद हरप्रीत कौर ने कनाडा से वापस से इनकार कर दिया। उसने पति खुश करनजीत सिंह और उसके परिवार वालों के नंबर भी ब्लॉक कर दिए। अब मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने हरप्रीत कौर और उसके माता व पिता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed