फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   water tank, painting on water tanks in ludhiana, ludhiana water tank

अब पानी टंकियां भी देंगी पर्यावरण संभाल का संदेश

Mon, 16 May 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 16 May 2016 09:35 PM IST
विज्ञापन
water tank, painting on water tanks in ludhiana, ludhiana water tank
लुधियाना में अब टंकियों पर पेंटिंग की जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
निगम की सीमा में बनी पानी की टंकियां भी अब पर्यावरण संभाल का संदेश देंगी। निगम ने टंकियों पर फ्लेक्स लगा कर सुंदर बनाने की मुहिम शुरू की है। निगम ने इस काम के लिए अब तक चार साइट निजी कंपनियों को दे दी हैं। इनमें गिल चौक, ढोलेवाल चौक शामिल हैं। आठ अन्य साइट पर निगम अपने खर्च पर इस काम को अंजाम देगा। शहर में 61 टंकियां हैं जिनको सुंदर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन



देश के पहले बीस स्मार्ट शहरों की सूची में शुमार लुधियाना को खूबसूरत बनाने के लिए निगम और कारपोरेट सेक्टर भरपूर कोशिश कर रहा है। एक तरफ तो शहर के सभी एलिवेटेड रोड के नीचे बने पिलर और पुलों को पेंटिंग के साथ जहां नया लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पेंटिंग के जरिए महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संभाल, प्रदूषण से मुक्ति के अलावा बच्चों के पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर, चाचा चौधरी और साबू इत्यादि बनाए जा रहे हैं। इसमें एनजीओ और आम लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब पानी की टंकियों को भी सुंदर बनाने की मुहिम शुरू कर दी गई है। टंकियों पर बनने वाले डिजाइनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस माह के अंत तक शहर की प्रमुख टंकियां खूबसूरत दिखाई देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम आयुक्त घनश्याम थोरी का कहना है कि पानी की टंकियों पर ग्रैफिटी बनाने का काम लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। आठ साइटों पर पहले काम कराया जा रहा है। इसके अलावा 61 और टंकियों को निजी कंपनियों और स्पांसरों से तालमेल करके सुंदर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आम जनता से भी सुझाव मांगे जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed