{"_id":"62ed550e5e600d0d16482b4a","slug":"videos-of-the-girl-who-went-to-eat-food-in-the-restaurant-were-accused-when-she-protested-she-was-abused-ludhiana-news-pkl458730626","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां में खाना खाने गई युवती की आरोपी बनाने लगे वीडियो, विरोध किया तो दी गालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्तरां में खाना खाने गई युवती की आरोपी बनाने लगे वीडियो, विरोध किया तो दी गालियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। रेस्तरां का हब बनते जा रहे साउथ सिटी इलाके में परिवार के साथ खाना खाने रेस्तरां में गई युवती की पहले से वहां बैठे युवकों ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। जब युवती ने युवकों को वीडियो बनाते देखा तो उसने विरोध जताया। इस पर युवकों ने वीडियो बनानी बंद करने के बजाय युवती के साथ दुर्व्यवहार और गालियां देनी शुरू कर दी। किसी तरह लोगों ने मामला शांत करवा दिया। जब युवती परिवार के साथ घर जाने लगी तो आरोपियों ने पीछे से कार पर बीयर की बोतल मार दी और शीशा तोड़ दिया। इसके बाद युवती के परिवार वालों ने इसकी शिकायत कंट्रोल रूम पर दी। थाना पीएयू की पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की और पीड़िता की शिकायत पर मॉडल टाउन निवासी चरणप्रीत सिंह, अर्शदीप सिंह और बलतेज सिंह मिड्ढा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
चंडीगढ़ रोड स्थित गुरु अर्जुन देव नगर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले वह परिवार के साथ साउथ सिटी एक रेस्तरां में खाना खाने के लिए गई थी। रेस्तरां में पहले से ही कुछ युवक नशे की हालत में बैठे थे, युवकों ने युवती का वीडियो बनाने शुरू कर दी। जब उन्हें ऐसा करने से रोका गया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बेखौफ युवकों ने वहां जमकर हंगामा किया। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला एक बार तो शांत हो गया। युवती के अनुसार मामला खत्म होने के बाद खाना खाया और परिवार के साथ अपनी गाड़ी से घर जाने लगी थी कि आरोपियों ने बीयर की बोतल मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। बोतल का कांच टूटकर पीड़िता के साथ-साथ उसकी बहन के भी जा लगा। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।