{"_id":"622776eaf3dd950382227317","slug":"vehicles-queue-up-at-pumps-late-at-night-after-rumors-of-hike-in-petrol-and-diesel-rates-ludhiana-news-pkl4441052194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने की अफवाह के बाद देर रात पंपो पर लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने की अफवाह के बाद देर रात पंपो पर लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब और उत्तरप्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद लोगों को महंगाई का डर सताने लगा है। उत्तरप्रदेश में सातवें चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद शहर में देर रात अफवाह फैल गई कि मंगलवार को पेट्रोल-डीजल के दाम करीब 25 रुपये बढ़ने वाले हैं। इसके बाद पंपों पर वाहनों की कतारें लग गईं।
देर रात तक दो पहिया वाहनों के साथ चार पहिया और तीन पहिया वाहन भी पंपों पर पहुंच गए। हर कोई अपने वाहन की टंकी फुल करवाने के लिए जल्दी में था। कई पैट्रोल पंप तो ऐसे थे जहां काफी लंबी लाइन और भीड़ लगी हुई थी। एक दम से इतने लोगों को देखकर पंप वाले भी हैरान हो गए। उन्होंने भी लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोगों ने किसी की नहीं सुनी। अंत में कुछ संचालकों ने पंप बंद कर दिए और कुछ में पेट्रोल-डीजल खत्म हो गया।
लुधियाना में पेट्रोल 95.57 और डीजल 84.36 रुपये प्रति लीटर
हालात ये हैं कि राजपुरा रोड पर कुछ संचालकों ने पेट्रोल पंप बंद कर दिए हैं। औद्योगिक नगरी लुधियाना में पिछले एक सप्ताह से तेल की बिक्री में 30 से 40 फीसदी का इजाफा हो गया है। शहर में मंगलवार को पेट्रोल 95.56 और डीजल 84.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। रूस-यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध के चलते कच्चे तेल के भाव में इंट्रा-डे में 10 डॉलर प्रति बैरल से अधिक का अप्रत्याशित उछाल था, जो दिन के कारोबार में 140 डालर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। मार्च में कच्चा तेल 50 डालर प्रति बैरल महंगा हो चुका है। दोनों देशों के बीच युद्ध जारी रहने के कारण आने वाले दिनों में महंगाई बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।