{"_id":"6aa7e18f24eafb7d85078292","slug":"usol-2-winner-in-moot-court-competition-gobindgarh-news-c-86-1-spkl1010-102864-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: मूट कोर्ट मुकाबले में यूएसओएल-2 विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: मूट कोर्ट मुकाबले में यूएसओएल-2 विजेता
Mon, 14 Sep 2026 05:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहगढ़ साहिब। श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ ने अंतर-विभागीय मूट कोर्ट मुकाबला-2026 आयोजित किया। इसमें 14 टीमों ने हिस्सा लिया और यूएसओएल-2 की टीम ने विजेता का खिताब जीता।
मुकाबले का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानूनी ज्ञान, शोध और वकालती कौशल विकसित करना था। इसका उद्घाटन अमिता कौशल और नवनीत कौर ने किया। प्रारंभिक दौर में विद्यार्थियों ने कानूनी विषयों पर प्रभावी दलीलें पेश कीं। यूएसओएल-2 की परणीत कौर, मनमीत कौर और अनमोलदीप कौर की टीम विजेता बनी। यूएसओएल-19 की हरसिमर कौर, हुसनप्रीत कौर और जसप्रीत कौर उपविजेता रहीं। हरसिमर कौर को सर्वश्रेष्ठ वक्ता और नवनीत कौर को सर्वश्रेष्ठ शोधकर्ता चुना गया। उप-कुलपति परित पाल सिंह ने कहा कि ऐसे मुकाबले विद्यार्थियों को व्यावहारिक अदालती अनुभव देते हैं। यह उन्हें कानूनी पेशे के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।