फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Used to steal vehicles to supply drugs, used to sell to junkies

नशापूर्ति करने के लिए करता था वाहन चोरी, कबाडिय़ों को था बेचता

Tue, 19 Oct 2021 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Used to steal vehicles to supply drugs, used to sell to junkies
लुधियाना। महानगर के अलग अलग इलाकों में पार्किंग के अंदर खड़े दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक आरोपी और उससे चोरी का सामान खरीदने वाले तीन आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अलग अलग कंपनियों के दस दुपहिया वाहन बरामद किए गए है। पुलिस ने इस मामले में हैबोवाल राजन स्टेट के जोगिंदर नगर निवासी सौरव कपूर उर्फ काकू, महावीर जैन कालोनी निवासी कबाडिय़ां रामेश सिंह, जस्सियां रोड स्थित न्यू रघुवीर पार्क निवासी कबाडिय़ां नरिंदर सिंह और चूहड़पुर रोड स्थित ग्रीन एवेन्यू निवासी गंगा प्रसाद उर्फ गंगा राम के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दया है।
विज्ञापन

सीआईए वन के एसीपी मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने नाकाबंदी के दौरान आरोपी सौरव को गिरफ्तार किया। पुलिस पार्टी ने आरोपी से पूछताछ की और उसके कब्जे से कई कंपनियों के दस वाहन बरामद किए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नरिंदर सिंह और रमेश सिंह कबाड़ का काम करते हैं। वे चोरी के वाहन आरोपी से खरीद लेते थे। उसके साथ आरोपी गंगा राम चोरी के वाहनों के स्पेयर पार्ट्स खरीदता है। आरोपी सौरव नशे का आदी है। वह नशापूर्ति के लिए वाहन चोरी करता था। आरोपी रखबाग, रोज गार्डन, माल रोड, फिरोजगांधी मार्केट के साथ पाश इलाकों से चोरी करता था। आरोपी चोरी करने के बाद वाहन के पाट्र्स अलग कर देता था और उसे गंगा राम को बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed