{"_id":"616349ca8ebc3e606c770d95","slug":"used-to-rob-on-stolen-bikes-two-arrested-ludhiana-news-pkl4296324102","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और एक फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक पर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक और एक फोन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना। वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दे उस पर जाली नंबर लगा राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना सीआईए वन की पुलिस ने शिमलापुरी के मठाड़ू चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों से चोरी के दो मोटरसाइकिल और राहगीर से लूटा हुआ मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में गोबिंद नगर निवासी इंदरप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू और मोहल्ला कोट मंगल सिंह निवासी आदित्य शुक्ला उर्फ काली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया है। जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने मठाड़ू चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं और चोरी की बाइक पर राहगीरों से लूटपाट करते हैं। सूचना के आधार पर दोनों को काबू कर कागजात मांगे तो दोनों कोई जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ पर पता चला कि आरोपियों के पास चोरी की बाइक है और उन्होंने कुछ समय पहले ही इलाके से चोरी की है। उनके कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह कितनी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। आरोपी इंद्रप्रीत सिंह आठवीं फेल है और उसके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है, जबकि आदित्य शुक्ला लकड़ी का कारीगर है। काम धंधा कम होने से दोनों आरोपी लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह चोरी का सामान किसे बेचते हैं और उनके साथ कितने लोग शामिल हैं।