फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Saturday morning flight from Halwara to Delhi discontinued

Ludhiana News: हलवारा से दिल्ली के लिए शनिवार की सुबह वाली उड़ान बंद

Tue, 27 Oct 2026 06:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 27 Oct 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Saturday morning flight from Halwara to Delhi discontinued
लुधियाना के कारोबार और यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। एयर इंडिया ने 25 अक्तूबर से लागू अपने शीतकालीन शेड्यूल से हलवारा एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली शनिवार सुबह की उड़ान संख्या एआई 481/482 को हटा दिया है। इस फैसले से लुधियाना के कारोबारियों और यात्रियों को बड़ा झटका लगा है। हलवारा एयरपोर्ट के निदेशक जागीर सिंह ने शनिवार सुबह की एआई 481/482 सेवा को शीतकालीन शेड्यूल से हटाए जाने की पुष्टि की है।

यह उड़ान कारोबार, जरूरी बैठकों और आगे की हवाई यात्रा के लिए महत्वपूर्ण थी। लुधियाना एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहां के उद्योगपतियों को दिल्ली से लगातार संपर्क बनाए रखना पड़ता है। शनिवार की उड़ान उपलब्ध न होने से यात्रियों को अपने कार्यक्रम बदलने पड़ सकते हैं। उन्हें दिल्ली पहुंचने के लिए दूसरे समय की उड़ान या सड़क मार्ग का विकल्प चुनना पड़ सकता है। इससे यात्रा का समय और खर्च दोनों बढ़ेंगे। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से विदेश जाने वाले यात्रियों की कनेक्टिविटी पर भी असर पड़ेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट अंकुर महाजन, सोमाया इंफ्रास्ट्रक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड के सौरव अरोड़ा और बिल्डर सुखपाल चौधरी ने इस फैसले पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हलवारा एयरपोर्ट से बेहतर हवाई संपर्क की उम्मीदें टूटी हैं। उन्होंने सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच करने की मांग की है। यात्रियों ने यह भी चिंता जताई है कि कहीं हलवारा एयरपोर्ट का हाल साहनेवाल एयरपोर्ट जैसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed