{"_id":"678e00e0e65e937b110bbed0","slug":"unidentified-dead-body-found-in-kotha-hari-singh-in-jagraon-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagraon: हड्डारोडी के पास मिला अज्ञात शव, कुत्तों ने नोच दिया था चेहरा, कपड़ों से की पहचान कराने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagraon: हड्डारोडी के पास मिला अज्ञात शव, कुत्तों ने नोच दिया था चेहरा, कपड़ों से की पहचान कराने का प्रयास
Mon, 20 Jan 2025 02:29 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:29 PM IST
सार
मृतक की पहचान उसके पहने हुए कपड़ों से करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि चेहरे से पहचान संभव नहीं है। कुत्तों ने व्यक्ति का मुंह और गर्दन का हिस्सा इतनी बुरी तरह नोचा है कि हड्डियां बाहर निकल आई हैं।
विज्ञापन
शव मिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगरांव के कोठे हरी सिंह में हड्डारोडी के पास एक अज्ञात शव मिला है, जिसका चेहरा कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोच दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह नानकसर गुरुद्वारा जा रहे श्रद्धालुओं ने रेलवे लाइन के पास शव को देखा, जिसे कुत्ते नोच रहे थे।
थाना सिटी के एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में 72 घंटों के लिए रखा गया है। मृतक की पहचान उसके पहने हुए कपड़ों से करने का प्रयास किया जाएगा, क्योंकि चेहरे से पहचान संभव नहीं है। कुत्तों ने व्यक्ति का मुंह और गर्दन का हिस्सा इतनी बुरी तरह नोचा है कि हड्डियां बाहर निकल आई हैं।
गांव कोठे हरी सिंह की महिला सरपंच रणजीत कौर और उनके बेटे गुरशरन सिंह ने बताया कि यह घटना पहले की तरह है, जब हसनपुर में भी हड्डारोडी के कुत्तों का आतंक देखा गया था। जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि व्यक्ति की मृत्यु कुत्तों के हमले से हुई या मृत्यु के बाद शव को नोचा गया। यदि 72 घंटों में शव की पहचान नहीं हो पाई, तो पुलिस अंतिम संस्कार की व्यवस्था करेगी।