फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Uncle kills nephew on suspicion of relationship with wife

पत्नी के साथ था संबंधों का शक, मामा ने भांजे को उतारा मौत के घाट

Mon, 16 Aug 2021 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Uncle kills nephew on suspicion of relationship with wife
लुधियाना। पत्नी से संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने भांजे की हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद शव सारी रात वहीं पड़ा रहने दिया और खुद अपने घर सो गया। उसके बाद अगले दिन कहानी गढ़ने लगा। सूचना के बाद पुलिस के अधिकारी और थाना टिब्बा की पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच की तो सारी सच्चाई सामने आई। पुलिस ने जांच के बाद मृतक स्वप्न शाह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने स्वप्न की हत्या के आरोप में उसके मामा जगीरपुर रोड राज एक्लेव निवासी सरवण कुमार के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। मृतक स्वप्न शाह आरोपी के घर बनी फैक्टरी में ही सोता था।
विज्ञापन

ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि बिहार के भागलपुर स्थित गांव दिसारत निवासी सिद्धु कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि मृतक स्वप्न शाह मूलरूप से मधुपुरा के गांव राहटा का रहने वाला था। वह पिछले कई वर्षों से लुधियाना में एक ईंट के भट्ठे पर काम करता था। जहां ईंटे जानी होती थी, वहां उसकी ड्यूटी होती थी कि वह छोड़कर आए। सिद्धु उसी के साथ काम करता था। सिद्धु ने बताया कि रविवार को उनके मालिक का फोन आया कि स्वप्न फोन नहीं उठा रहा और ईंटों की गाड़ी खड़ी है। वह स्वप्न को जाकर उठाए और साथ जाकर ईंटें छोड़कर आए। स्वप्न के मामा सरवण ने सिद्धु को घर के अंदर दाखिल होने के लिए मना किया हुआ था। जिस कारण उसने अपने दूसरे साथी अमरेश को साथ लिया और आरोपी सरवण की फैक्टरी चला गया, जहां स्वप्न साथ में प्रिंटिंग का काम करता था और वहीं सोता था। अंदर जाकर देखा तो स्वप्न को चोटें लगीं थी और उसकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि स्वप्न के मामा सरवण ने ही उसे मौत के घाट उतारा है।
विज्ञापन

जेल से बाहर आया तो किसी ने संबंधों के बारे में बताया
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर रूरल डॉ. सचिन गुप्ता ने बताया कि सरवण कुमार दो साल नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद रह चुका है। वह मार्च में ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। बाहर आकर उसे पता चला कि उसकी पत्नी और उसके भांजे के बीच संबंध हैं। जिस कारण स्वप्न उसे आंखों में खटकने लगा था। वह स्वप्न को साइड लगाना चाहता था। 14 अगस्त की रात को जब स्वप्न फैक्टरी में अपने सोने के लिए बिस्तर लगा रहा था तो आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुद घर जाकर सो गया और अगले दिन तक किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed