{"_id":"68bde8ee740fdbd94201c982","slug":"udhampur-block-narsu-girl-high-school-kithar-will-develop-sangoor-news-c-202-1-sjam1015-127194-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कित्थर में नौ लाख से बनेगा अतिरिक्त क्लासरूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कित्थर में नौ लाख से बनेगा अतिरिक्त क्लासरूम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। ब्लाॅक नरसू के सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कित्थर में नौ लाख की लागत से अतिरिक्त क्लासरूम बनाया जाएगा। नया कमरा बनने से स्कूल में शिक्षा व्यवस्था पहले से ही अधिक मजबूत होगी और छात्राओं के लिए भी सुविधा बढ़ेगी।
इस काम के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्थानीय कोमल कुमारी, संजीव शर्मा, अजय कुमार, कुलदीप सिंह व अन्य ने बताया कि 1972 में स्थापित इस स्कूल में छह क्लासरूम हैं जबकि कक्षाएं दस हैं। यहां नए कमरों की काफी ज्यादा जरूरत है क्योंकि कमरों की कमी के कारण कक्षाओं में छात्राओं को काफी तंगी का सामना करना पड़ता है।
ऐसे में अब नया कमरा तैयार होने से छात्राओं को राहत मिलेगी और वे बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई को जारी रख पाएंगी। स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए किए जा रहे इस तरह के प्रयास सराहनीय हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सरकारी गर्ल्स हाई स्कूल कित्थर में अतिरिक्त कमरे के निर्माण को लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे का काम भी जल्द पूरा किया जाएगा।
-- मो. अनवर,एक्सईएन, ग्रामीण इंजीनियरिंग विंग