फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two wheeler theft named Patisa arrested, partner absconding

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला पतीसा गिरफ्तार, साथी फरार

Thu, 17 Jun 2021 10:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two wheeler theft named Patisa arrested, partner absconding
महानगर के अलग अलग हिस्सों से दोपहिया वाहन चोरी करने वाले पतीसा को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग अलग दस दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस मामले में थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गांव बलासपुर के प्रिंस कुमार उर्फ पतीसा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर दशमेश नगर निवासी उसके साथी सन्नी यादव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीआईए वन के एसीपी मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कई स्थानों पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देता है और सस्ते भाव में बेच देता है। इस समय आरोपी चोरी के वाहन बेचने की फिराक में है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पतीसा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी के पास चोरी के दस वाहन हैं। जिनमें चार एक्टिवा, एक मैस्ट्रो, तीन स्पलेंडर बाइक, एक पल्सर बाइक, एक टीवीएस स्पोर्ट्स की बाइक के साथ-साथ दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी पतीसा और सन्नी मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पतीसा के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सन्नी का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed