{"_id":"631b6fbe5131652edb42b0c7","slug":"two-policemen-and-female-home-guards-booked-for-bribery-two-arrested-ludhiana-news-pkl461897397","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पुलिसकर्मियों और महिला होमगार्ड पर रिश्वतखोरी का केस दर्ज, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पुलिसकर्मियों और महिला होमगार्ड पर रिश्वतखोरी का केस दर्ज, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
लुधियाना। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने शुक्रवार को दो एएसआई व एक होमगार्ड महिला के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में केस दर्ज किया है। विजिलेंस ने एएसआई व होमगार्ड महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक एएसआई की गिरफ्तारी बाकी है। विजिलेंस के मुताबिक एएसआई तेजिंदर सिंह, एएसआई नसीब सिंह और होमगार्ड ज्योति पुलिस चौकी बस स्टैंड लुधियाना में तैनात है। तीनों पर हरियाणा के सोनीपत जिले के कसंडी गांव के मंजीत की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।
मामले में पूछताछ के आधार पर एएसआई तेजिंदर सिंह और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता मंजीत ने पंजाब एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत दी कि उसे थाना डिवीजन नंबर-5, लुधियाना में आईपीसी की एफआईआर 45/19 में 420, 467, 468, 471, 120 बी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। मामले में करीब 35 और सह आरोपी हैं। अपनी शिकायत में मंजीत ने कहा कि वह राजपूत के रूप में फर्जी पते और जाति प्रमाण पत्र पर सेना में शामिल हुआ था, लेकिन वह जाट जाति से है। इस पर उसके खिलाफ केस दर्ज हो गया था। बाद में मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद उसने एएसआई तेजिंदर सिंह से अदालत में अपने मामले का चालान पेश करने के लिए गुहार लगाई। जिन्होंने इस संबंध में उनसे 20 हजार रुपये मांगे।
शिकायतकर्ता मंजीत ने बताया कि 11 जुलाई 2022 को होमगार्ड ज्योति ने उन्हें फोन किया और मामले में मदद के लिए 20000 रुपये और मांगे, लेकिन सौदा 15000 रुपये में तय हुआ। बातचीत के दौरान उसने सबूत के तौर पर उनकी कॉल रिकॉर्ड कर ली। शिकायतकर्ता ने बताया कि 12 जुलाई 2022 को वह ज्योति से मिला। जिसने 15000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। लेकिन उसने रुपये लेने से इन्कार कर दिया। उसी दिन एएसआई तेजिंदर सिंह और एएसआई नसीब सिंह ने उनसे 500-500 रिश्वत ली। जिसकी उसने वीडियो रिकॉर्डिंग भी की। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान शिकायत में तथ्य सही पाए गए और सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि तीन आरोपियों में से 2 पुलिस कर्मियों एएसआई तेजिंदर सिंह और लेडी होमगार्ड ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।