फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two people named for supplying ganja through courier

Ludhiana News: कूरियर के जरिए गांजा करती थी सप्लाई, महिला सहित दो नामजद

Sat, 12 Oct 2024 10:36 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Two people named for supplying ganja through courier
एमेजॉन कंपनी के जरिए आरोपी महिला ने भेजा था कूरियर
विज्ञापन

महिला तस्कर और उसके साथी का पता लगाने में जुटी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। बदलते ट्रेंड के साथ नशा तस्करों ने भी ट्रेंड बदलना शुरू कर दिया है। नशा तस्कर किसी के जरिए नशा सप्लाई करने की बजाए कोरियर करने में लग गए हैं। शिमलापुरी पुलिस ने एमेजॉन कंपनी के जरिए कूरियर कर नशा सप्लाई करने वाली महिला और उसके साथी को नामजद किया है। पुलिस ने उक्त मामला एमेजॉन कंपनी के लुधियाना में मैनेजर मोहित गौर की शिकायत पर थाना शिमलापुरी पुलिस ने मेरज लॉजिस्टिक की मालकिन फुल्सी देवी और हैबोवाल खुर्द के कृष्णा नगर इलाके में रहने वाले राज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
मोहित गौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक वह एमेजॉन कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। आरोपी महिला फुल्सी देवी ने उनकी कंपनी के जरिए एक कोरियर भेजा था। कोरियर राज कुमार के नाम का था। जब वह कूरियर भेजने लगे तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद जांच के साथ पुलिस को सूचना दी गई। थाना शिमलापुरी पुलिस के सामने कूरियर खोला गया तो उसमें गांजा था। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है ताकि पता चल सके कि आरोपी गांजा कहां से मंगवा कर सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

हेरोइन तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार
इधर, सीआईए वन की टीम ने रेलवे काॅलोनी नंबर सात में गश्त के दौरान दो नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 270 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में थाना डिविजन पांच पुलिस ने कोचर मार्केट स्थित लेबर कालोनी निवासी अजय कुमार और उत्कर्षण के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक एक टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस आरोपी इलाके में खड़े थे तो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें काबू किया और उनके कब्जे से तलाशी के दौरान हेरोइन बरामद की। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा करने के आदी है और नशापूर्ति के लिए ही नशा तस्करी का कारोबार करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed