फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two owners of Gulzar Group arrested by Kolkata Police in a fraud case

Ludhiana: गुलजार ग्रुप के दो मालिक गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी मामले में कोलकाता पुलिस ने किया काबू

Mon, 09 Sep 2024 07:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Sep 2024 07:54 AM IST
सार

कोलकाता के जेआईएस ग्रुप के साथ करोड़ों रुपये की ठगी हुई थी जिसके बाद कोलकाता पुलिस और सीआईडी की टीम ने जांच की तो गुलजार ग्रुप का नाम सामने आया। जांच के दौरान ऑडिट किया गया तो कई सबूत कोलकाता पुलिस के हाथ लग गए।

विज्ञापन
Two owners of Gulzar Group arrested by Kolkata Police in a fraud case
आरोपियों को ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोलकाता के जेआईएस ग्रुप के साथ करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में कोलकाता पुलिस ने पंजाब के प्रतिष्ठित गुलजार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के मालिक हरकिरत सिंह और गुरकिरत सिंह को डिवीजन पांच पुलिस के एरिया से गिरफ्तार किया है। इसके बाद दोनों से काफी समय तक थाना डिवीजन पांच में पूछताछ भी की गई। देर रात को दोनों भाइयों का मेडिकल कराने के बाद रविवार को कोलकाता पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद लेकर कोलकाता के लिए निकल गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के जेआईएस ग्रुप के साथ करोड़ों रुपये की ठगी हुई थी जिसके बाद कोलकाता पुलिस और सीआईडी की टीम ने जांच की तो गुलजार ग्रुप का नाम सामने आया। जांच के दौरान ऑडिट किया गया तो कई सबूत कोलकाता पुलिस के हाथ लग गए जिसके बाद टीम वहां से दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने के लिए लुधियाना पहुंच गई। 
विज्ञापन


पंजाब के प्रतिष्ठित गुलजार ग्रुप के मालिकों का पुलिस ने पता लगाया तो पता चला कि दोनों पांच नंबर थाने के एरिया में है जिसके बाद कमिश्नरेट पुलिस के साथ कोलकाता पुलिस ने संपर्क किया और यहां पहुंच कर सभी सबूत दिखाए और दोनों को थाना डिवीजन पांच से टीम लेकर काबू किया गया। टीम लेकर दोनों भाइयों को थाना डिवीजन पांच पहुंची। जहां काफी समय तक दोनों भाइयों से पूछताछ हुई। इसके बाद दोनों को साथ ले जाने का फैसला किया गया जिसके बाद टीम उनका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए अदालत पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी सिविल लाइन जतिन बांसल ने बताया कि दोनों भाइयों को कोलकाता पुलिस ने काबू किया है। करोड़ों रुपये ठगी का मामला है जिसके बाद दोनों का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर टीम कोलकाता ले गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed