फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two members of Ajay Pandit gang arrested in murder case

हत्या मामले में अजय पंडित गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 05:08 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 05:08 PM IST
विज्ञापन
Two members of Ajay Pandit gang arrested in murder case
लुधियाना। भामियां कलां इलाके में कुछ दिन पहले पारस खत्री नाम के युवक की तेजधार हथियार मार कर हत्या करने के आरोप में थाना जमालपुर की पुलिस और सीआईए की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की पहचान सुमित खन्ना और दीपू के रुप में बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी किसी भी अधिकारी ने कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस आने वाले एक दो दिन में प्रैस कांफ्रेंस कर सारी जानकारी दे सकती है। इस मामले में फरार चल रहे अजय पंडित और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

फाइनांसर के पास कलेक्शन का काम करने वाला पारस खत्री कुछ दिन पहले अपने दोस्त के साथ एक्टिवा पर सवार होकर भामियां किसी काम से जा रहा था। रास्ते में हुंदल चौक पर देर रात तेजधार हथियारों से वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया था। थाना जमालपुर की पुलिस ने अजय पंडित, उसके भाई राजन पंडित सहित कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बताया जाता है कि शनिवार को सीआईए की टीम और थाना जमालपुर की टीम ने ज्वाइंट आपरेशन के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस जल्द ही इस मामले में कई बड़े पर्दे उठा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed