{"_id":"609d5a088ebc3e74f612cdee","slug":"two-hawkers-going-to-observation-home-created-ruckus-division-six-police-registered-a-case-ludhiana-news-pkl413252717","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑब्जर्वेशन होम जा रहे दो हवालातियों ने मचाया हुड़दंग, डिवीजन छह पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑब्जर्वेशन होम जा रहे दो हवालातियों ने मचाया हुड़दंग, डिवीजन छह पुलिस ने किया मामला दर्ज
विज्ञापन
लुधियाना। दवा लेकर ऑब्जर्वेशन होम लौटते समय दो हवालातियों ने जेल की गाड़ी में हुड़दंग मचाया। दोनों हवालातियों को पुलिस ने शांत कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वे बस में अपशब्द कहते रहे और तोड़-फोड़ करते रहे। पुलिस मुलाजिमों ने इसकी सूचना अधिकारियों को दी।
सूचना मिलने पर थाना शिमलापुरी पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों हवालातियों को किसी तरह शांत कराया। थाना डिवीजन छह की पुलिस ने एएसआई जगीर सिंह की शिकायत पर हरप्रीत सिंह और जम्मू के कठुआ निवासी लियाकत अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
एएसआई जगीर सिंह ने बताया कि वह पुलिस लाइंस में तैनात है। बुधवार को उसकी और उसके साथियों की ड्यूटी ताजपुर रोड स्थित सेंट्रल जेल तथा शिमला पुरी स्थित आब्जर्वेशन होम से हवालातियों को अस्पताल ले जाकर दवा दिलाने की लगाई गई। वे दस कैदियों और हवालातियों को सरकारी बस में लेकर ईएसआई अस्पताल गए। उन्हें दवा दिलाने के बाद जब वे लोग शिमला पुरी आब्जर्वेशन होम जा रहे थे, तभी दोपहर ढाई बजे गिल रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने दोनों आरोपियों ने बस रोकने की बात कही। मना करने पर उन्होंने अपशब्द कहना शुरू कर दिया और बस में तोड़-फोड़ करने लगे।