{"_id":"6aa8b51e29c76c68b6093a7d","slug":"two-died-in-accident-in-jagraon-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगराओं में भीषण हादसा: आमने-सामने टकराई दो बाइक, सड़क पर गिरे दोनों चालकों की माैत; काम से लाैट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में भीषण हादसा: आमने-सामने टकराई दो बाइक, सड़क पर गिरे दोनों चालकों की माैत; काम से लाैट रहे थे
Tue, 15 Sep 2026 08:32 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
संवाद न्यूज एजेंसी, जगराओं
Published by: Nivedita
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:32 AM IST
सार
दोनों युवक अपने-अपने काम से वापस घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिधवां बेट-भूंदड़ी रोड पर दोनों की मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर सड़क से टकराने के कारण वे गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगराओं में सिधवां बेट-भूंदड़ी रोड पर देर रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और सिर में गंभीर चोटें लगने से बुरी तरह घायल हो गए। एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शिंदरपाल सिंह (25) (तिहाड़ा) जो सोलर सिस्टम लगाने का काम करता था और हरप्रीत सिंह (28) निवासी भूंदड़ी के रूप में हुई है। दोनों के शव सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाए गए हैं।
जानकारी के अनुसार दोनों युवक अपने-अपने काम से वापस घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सिधवां बेट-भूंदड़ी रोड पर दोनों की मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनके सिर सड़क से टकराने के कारण वे गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
हादसा देख राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही अत्यधिक खून बह जाने के कारण एक युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक को लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी वरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों युवकों के शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस द्वारा इस मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।