फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two days later, the police arrested the palace owner

दो दिन बाद पुलिस ने पैलेस मालिक को किया गिरफ्तार

Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Two days later, the police arrested the palace owner
पत्नी के मेयर बनने की खुशी में पति की ओर से गोनियाना रोड पर स्थित मैरिज पैलेस-3 में नाइट कर्फ्यू की अवहेलना करने पर थाना थर्मल पुलिस ने रविवार को पैलेस के मालिक राजीव कुमार को गिरफ्तार कर कई लोगों पर केस दर्ज किया है। इसकी पुष्टि एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने की है। हालांकि पार्टी में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं व वर्करों के बारे में केस में कोई जिक्र नहीं है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 23 अप्रैल को जब रमन गोयल ने निगम में मेयर पद को संभाला तो उसके बाद देर शाम को मेयर के पति ने गोनियाना रोड पर स्थित मैरिज पैलेस-3 में कांग्रेसी पार्षद एवं नेताओं के लिए पार्टी का आयोजन किया था। जैसे ही पार्टी के बारे में मीडिया तक खबर पहुंची तो पैलेस के बाहर मीडिया कर्मियों को देख रात साढे़ आठ बजे के बाद कांग्रेस पार्षद एवं नेता खिसकने शुरू हो गए और धीरे धीरे पैलेस को खाली हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस ने नाइट कर्फ्यू की अवहेलना करने के आरोप में उस दिन केस दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला एवं भाजपा के प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह सरां ने कांग्रेस के नेताओं को घेरना शुरू कर दिया था। दर्ज किए गए केस में पुलिस ने सिर्फ पैलेस के मालिक को ही गिरफ्तार एवं नामजद किया, जबकि बाकी लोगों के बारे में कोई जिक्र नहीं है। थाना थर्मल के इंस्पेक्टर रविंदर सिंह का कहना था कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही अन्य लोगों को केस में नामजद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिलहाल पैलेस को सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूल झोंकने के लिए की यह कार्रवाई
पुलिस की ओर से दर्ज किए गए केस पर शिअद के पूर्व विधायक सरूप चंद सिंगला ने कहा कि पुलिस ने लोगों की आंखों में धूल झोंकने के लिए यह कार्रवाई की है। सही मायने में पुलिस को कांग्रेस के बडे़ नेताओं एवं पार्षदों को नामजद कर गिरफ्तार करना चाहिए। जिस तरीके से पुलिस ने यह केस दर्ज किया है, उस लिहाज से पुलिस वित्त मंत्री मनप्रीत बादल और उनके रिश्तेदारों के आगे बेबस नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed