{"_id":"0ac61579d1a98d63623554df6af4d7c9","slug":"two-car-fire-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खड़ी दो कारों में लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खड़ी दो कारों में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 23 Nov 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस स्टैंड के पास सीता नगर इलाके में रविवार की देर रात दो युवकों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों को आग लगा दी।
एक कार नई थी, जो चार दिन पहले ही इलाके में रहने वाले जगदीश कुमार लाए थे। आग की लपटे देख इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो पूरा मोहल्ला घरों से बाहर आ गया। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना डिवीजन पांच और चौकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह सारी घटना इलाके में स्थित मंदिर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ले ली है।
सीता नगर इलाके में रहने वाले जगदीश सिंह ने चार दिन पहले ही नई इंडिगो कार खरीदी थी। वह घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर तिरपाल डाल कर सोते थे। उन्हीं के साथ अशोक कुमार की जेन कार खड़ी होती है। रविवार की रात को दोनों ने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की और सो गए। देर रात बाइक सवार दो युवक घर के बाहर आए और दोनों कारों को लाइटर से आग लगा दी।
इसके बाद दोनों आरोपी वहां से फरार हो गए। आग की लपटे देख कर इलाके के लोग घरों से बाहर आ गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पा कर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। फुटेज में बाइक सवार दो युवक कार को आग लगा रहे हैं।