{"_id":"691a06a943ef8eecb40e0bf5","slug":"two-accused-in-the-murder-of-a-youth-in-dhobiana-arrested-from-delhi-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-101887-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: धोबीआना में युवक की हत्या के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: धोबीआना में युवक की हत्या के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार
Sun, 16 Nov 2025 10:45 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Sun, 16 Nov 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। धोबियाना बस्ती में बीते बुधवार रात रंजिशन एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या के आरोपी गुरमन और नूरदीप को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ हरजोत सिंह ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
बता दें कि कच्चा धोबियाना बस्ती निवासी 26 वर्षीय जतिंदर कुमार अपने भाई 22 वर्षीय धर्मेंद्र के साथ बुधवार रात अपने घर जा रहा था। धोबियाना बस्ती निवासी विस्की, गुरमन, सुखप्रीत, प्रिंस और नूरदीप के अलावा तीन-चार अज्ञात युवकों ने मिलकर दोनों भाइयों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया था। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इलाज के दौरान जतिंदर की मौत हो गई थी। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
पुलिस के अनुसार, दिवाली की रात जतिंदर के छोटे भाई धर्मेंद्र का बस्ती में रहने वाले आरोपी युवकों के साथ पटाखे चलाने को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके चलते वे धर्मेंद्र से रंजिश रखे हुए थे। बीते बुधवार को आराेपियों ने दोनों भाइयों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन पुलिस के इंस्पेक्टर हरजोत सिंह ने बताया कि पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। आरोपी गुरमन और नूरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।