फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Twenty thousand were looted by entering the shopkeeper's house on the force of arms, three arrested

Ludhiana News: दुकानदार के घर में घुसकर हथियार के बल पर लूटे थे बीस हजार, तीन गिरफ्तार

Tue, 30 May 2023 07:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 30 May 2023 07:27 PM IST
विज्ञापन
Twenty thousand were looted by entering the shopkeeper's house on the force of arms, three arrested
- आरोपियों से 17 हजार रुपये, बाइक और अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। फोकल प्वाइंट के जीवन नगर इलाके में घर के पास बर्तनों की दुकान चलाने वाले संतोष गुप्ता के घर में घुसकर तीन दिन पहले तेजधार हथियार के बल पर बीस हजार रुपये लूटने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 17 हजार रुपये नकदी के साथ साथ वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। आरोपियों की पहचान मुंडियां कलां स्थित राम नगर निवासी बिट्टू उर्फ बाहुबली, फोकल प्वाइंट स्थित राजीव गांधी काॅलोनी निवासी प्रदीप कुमार जोकि मूल रूप से उत्तरप्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है, जबकि तीसरे आरोपी की पहचान राजीव गांधी काॅलोनी निवासी अंकित उर्फ अमित वह भी मूल रूप से उत्तरप्रदेश का रहने वाला है, के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। थाना फोकल प्वाइंट के एसएचओ अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि 27 मई को आरोपी अंकित उर्फ अमित जो इलाके में सफाई का काम करता है वह दोनों साथियों के साथ मिल दुकानदार के घर के बाहर पहुंच गया। तीनों ने बाइक घर के बाहर लगाई। अंकित बाहर रहा, जबकि दोनों आरोपी संतोष के घर में घुसे और हमला कर बीस हजार रुपये लूट लिए। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाहुबली के खिलाफ पहले भी फोकल प्वाइंट थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज है। आरोपी कुछ समय पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed