फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Trying to kidnap the girl playing outside the house, the accused caught

घर के बाहर खेल रही बच्ची को अगवा करने की कोशिश, आरोपी काबू

Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Trying to kidnap the girl playing outside the house, the accused caught
लुधियाना। सदर के धांधरा रोड स्थित रूपनगर इलाके में घर के बाहर खेल रही बच्ची को एक व्यक्ति ने अगवा करने की कोशिश की। बच्ची के शोर मचाने पर परिवार वालों ने देखा और शोर मचा दिया। इसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को काबू किया और इसकी जानकारी थाना सदर पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में बच्ची के पिता मोहम्मद राजुदीन की शिकायत पर गांव धांधरा रोड स्थित दाना मंडी निवासी देवराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि दस साल की लाइबा घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पहले आरोपी इधर उधर घूमता रहा और आरोपी ने मौका देखकर बच्ची को अगवा करने की कोशिश की। जब बच्ची की बाजू पकड़कर उसे काबू किया गया तो बच्ची ने शोर मचा दिया। इसके बाद बच्ची के परिवार वाले और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया और थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया। जसपाल सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed