{"_id":"687badbe079dd7e33c0e511f","slug":"trustee-tried-to-install-the-stone-meant-for-gurdwara-sahib-in-the-bathroom-of-his-house-case-registered-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-111177-2025-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: गुरुद्वारा साहिब में लगने वाले पत्थर को ट्रस्टी ने घर के बाथरूम में लगवाने का प्रयास, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: गुरुद्वारा साहिब में लगने वाले पत्थर को ट्रस्टी ने घर के बाथरूम में लगवाने का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। माॅडल टाउन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी साहिब के ट्रस्टी ने गुरुद्वारा साहिब से पत्थर चोरी कर अपने घर के बाथरूम में लगवाने का प्रयास किया। जब उसी घर में रहने वाले आरोपी के चाचा गुरुद्वारा साहिब के प्रधान को इस बात का पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। थाना माॅडल टाउन की पुलिस ने माॅडल टाउन के रहने वाले शहीद बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुरिंदरपाल सिंह बिंद्रा की शिकायत पर उनके भतीजे और गुरुद्वारा साहिब के ट्रस्टी नवप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी नवप्रीत सिंह भाजपा नेता सुखविंदर पाल सिंह बिंद्रा का चचेरा भाई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
गुरुद्वारा साहिब की बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा है और पत्थर लगाया जा रहा है। आरोपी नवप्रीत सिंह गुरुद्वारा साहिब का ट्रस्टी है। आरोपी ने इसी बात का फायदा उठा तीन अप्रैल को मिस्त्री रमाकांत से पत्थर कटवा कर अपने घर के बाथरूम में लगवाने का प्रयास किया। जब इस बारे में गुरुद्वारा साहिब के प्रधान और आरोपी नवप्रीत के चाचा सुरिंदरपाल सिंह बिंद्रा को पता चला तो उन्होंने इसका विरोध जताया। बिंद्रा ने कहा कि यह पैसा लोगों ने दान में दिया है। अगर कोई उनका रिश्तेदार भी होगा तो वह गलत नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पत्थर चोरी कर घर में लगवाने की कोशिश की है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करवाई गई है।