फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Troubled by wife and mother-in-law, the young man hanged himself

पत्नी और सास ससुर से परेशान युवक ने फंदा लगा दी जान

Tue, 26 Apr 2022 10:03 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Troubled by wife and mother-in-law, the young man hanged himself
लुधियाना। पत्नी और सास ससुर से परेशान होकर प्रताप सिंह वाला इलाके में रहने वाले रमनदीप सिंह (29) ने मंगलवार की सुबह अपने घर में ही फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब रमनदीप की पत्नी किरणदीप कौर उसे बुलाने के लिए अंदर गई। शव लटकता देख उसने शोर मचाया। आस-पास के लोगों ने रस्सी के सहारे लटक रहे रमनदीप को नीचे उतारा तो उसकी सांसे चल रही थी। वह उसे तुरंत इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डीएमसी अस्पताल के डाक्टरों ने रमनदीप को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच की तो उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने अपनी पत्नी केसाथ साथ सास और ससुर को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने इस मामले में रमनदीप सिंह की मां सुरजीत कौर की शिकायत पर रमन की पत्नी किरणदीप कौर, सास हरजीत कौर और ससुर शेर सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सुरजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह लादिया की गणपति कालोनी में रहते है। उसका सबसे छोटा बेटा रमनदीप सिंह की शादी करीब चार साल पहले किरणदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही आरोपियों ने रमनदीप को परेशान करना शुरु कर दिया और मारपीट करने लगे। जिसके बाद आरोपी किरणदीप कौर ने अलग रहने की जिद शुरू कर दी। जिसके बाद रमनदीप सिंह किरण को लेकर प्रताप सिंह वाला में अलग किराए पर रहने लगा। वहां पर भी आरोपियों द्वारा उसे परेशान किया जाने लगा और मारपीट करने लगे। किरण और रमन के घर एक बेटी ने जन्म लिया। कुछ दिन तो सही रहे मगर फिर रमन पर दबाव बनाना शुरु कर दिया और परेशान करने लगे। जिस कारण मंगलवार की सुबह रमनदीप ने घर में ही फंदा लगाकर जान दे दी। जब किरण कमरे में गई तो अंदर रमन रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर लोगों ने नीचे उतारा तो रमन की सांस चल रही थी। जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया तो उसकी मौत हो गई। थाना पीएयू के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed