फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Troubled by debt in Jagraon farmer commits suicide

जगरांव में कर्ज से परेशान होकर किसान ने की खुदकुशी

Mon, 31 May 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Troubled by debt in Jagraon farmer commits suicide
जगरांव। मुल्लापुर के नजदीक पड़ते गांव रुडका में 41 वर्षीय किसान ने सोमवार सुबह पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक कर्ज के बोझ के कारण परेशान चल रहा था, जबकि उसका पिता कई माह से दिल्ली में लगे किसान धरने में शामिल है। जानकारी के अनुसार किसान बेअंत सिंह पिछले काफी समय से कर्ज के बोझ और मानसिक परेशानी के चलते परेशान था। सोमवार सुबह किसान बेअंत सिंह ने अपने खेतों में लगी मोटर के पास वृक्ष से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। थाना दाखा पुलिस के एएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि मृतक किसान के भाई जसवंत सिंह ने कहा कि उसका भाई किसान बेअंत सिंह कर्ज को लेकर काफी समय से परेशान चल रहा था। इसी के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान के आधार पर 174 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed