फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Trapped love exposes the group that blackmails people

Ludhiana News: प्यार के झांसे में फंसाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Fri, 20 Jan 2023 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Fri, 20 Jan 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
Trapped love exposes the group that blackmails people
गिरोह की महिला समेत दो युवकों को किया नामजद, महिला व एक युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपी युवक अपने आप सीआईए स्टाफ के बताते थे मुलाजिम, पकड़े गए आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। लोगों को अपने प्यार के जाले में फंसा कर उन्हें मिलने के बहाने बुलाकर उनकी अश्लील वीडियो बनाने और बाद में उसे ब्लैकमेल करने वाले एक गिरोह का थाना कैनाल कालोनी पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह की महिला सदस्य समेत तीन लोगों को नामजद कर लिया है। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर आरोपी महिला व उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए है। वहीं पकड़ी गई आरोपी महिला व उसके साथी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया है, ताकि पीड़ित व्यक्ति से हासिल किए गए पैसे बरामद करने के अलावा अब तक कितने लोगों को वह अपने झांसे में ले चुके है, इसकी जानकारी हासिल की जा सके।

थाना कैनाल कालोनी पुलिस के एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि शहर के मालवीय नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि करीब चार महीने पहले उसके मोबाइल नंबर पर एक महिला का फोन आया और उसके साथ प्यार की बातें करने लगी। पीड़ित ने बताया कि जब उसने आरोपी महिला से पूछा कि उसे उसका मोबाइल नंबर कहां से मिला है, तो उसने कहा कि वह इसके बारे में मिलकर ही बताएंगी। जिसके बाद आरोपी महिला बाला रानी निवासी हंस नगर उसे बार-बार फोन कर तंग परेशान करने लगी और उसे मिलने के लिए दबाव बनाने लगी। पीड़ित ने बताया कि वह महिला से पीछा छुड़वाने के लिए उसे मिलने के लिए तैयार हो गया और महिला आरोपी ने उसे 28 अक्टूबर 2022 को सुर्खपीर रोड स्थित अपनी एक सहेली के घर पर बुला लिया। वह महिला से मिलने जब सुर्खपीर रोड स्थित घर में पहुंचा, तो महिला बाला रानी उसे घर की पहली मंजिल पर स्थित एक कमरे में ले गई और वहां पर उसके साथ बातचीत करने लगी। इस दौरान आरोपी युवक हरचरन सिंह निवासी बल्लाराम नगर बठिंडा व लक्की निवासी गांव किकरदास मोहल्ला कमरे में पहुंचे और अपने आप को सीआईए स्टाफ के मुलाजिम बताते हुए उसपर महिला के साथ जबरदस्ती करने के आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देने लगे। वहीं उसे एक लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने बताया कि जब उसने उसे एक लाख रुपये की जगह 50 हजार रुपये नकद देने की बात कही तो दोनों उसे अपनी कार में बिठाकर उसके घर ले आए और उसे 50 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि बदनामी के डर से पैसे देने के बाद जब उसने अपने स्तर पर महिला के बारे में जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला ने एक गिरोह बना रखा है, जो भोले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर रुपये की वसूली करता है। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत थाना कैनाल कालोनी पुलिस को दी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई बूटा सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के बाद आरोपी महिला बाला रानी व उसके साथी महिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उनका तीसरा साथी लक्की फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर है। जिनसे ब्लैकमेल कर वसूले गए 50 हजार रुपये बरामद करने है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed