{"_id":"6255a420a774565bc16eec20","slug":"trains-stop-again-at-bhuchomandi-station-harsimrat-badal-bathinda-news-pkl4474505120","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुच्चो मंडी स्टेशन पर फिर से रुकें गाडिय़ां : हरसिमरत बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुच्चो मंडी स्टेशन पर फिर से रुकें गाडिय़ां : हरसिमरत बादल
विज्ञापन
बठिंडा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को केंद्रीय रेलमंत्री को पत्र लिखा। इसमें उन्होंने मांग की कि भुच्चो मंडी रेलवे स्टेशन पर फिर से गाड़ियां रोकी जाएं। कोरोना के कारण उक्त स्टेशन पर गाड़ियां रुकना बंद हो गई थीं।
रेल मंत्री को लिखे पत्र में सांसद बादल ने कहा कि कोरोना महामारी के आने से पहले तकरीबन सभी प्रमुख रेलगाड़ियां खासतौर पर यात्री गाड़ियां भुच्चो मंडी रेलवे स्टेशन पर रुकती थी। कोरोना के कारण उक्त स्टेशन पर गाड़ियां रुकना बंद हो गई थी। इसके बाद से लोगों का भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सांसद ने अपने पत्र में रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को लिखा कि भुच्चो मंडी रेलवे स्टेशन से बड़ी संख्या में लोग रोजाना सफर करते हैं। इस कारण उक्त स्टेशन पर यात्री गाड़ियों के रोके जाने की जरूरत है। उन्होंने मांग की कि उक्त स्टेशन पर यात्री गाड़ियों को रोकना यकीनी बनाया जाए जिस से लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पडे़।