{"_id":"3507223f61f54149e38631b93e03900c","slug":"train-from-ludhiana-to-varanasi-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना से वाराणसी गए 1050 यात्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना से वाराणसी गए 1050 यात्री
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
Updated Sat, 06 Feb 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत शनिवार को विशेष रेलगाड़ी वाराणसी के लिए रवाना हुई। सिंचाई मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों ने इस ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया। ट्रेन में 1050 से अधिक यात्री और 30 के करीब ड्यूटी पर गए अधिकारी और मुलाजिम शामिल हैं।
इस अवसर पर ढिल्लों ने कहा कि सूबा सरकार पंजाब के अमीर विरसे की संभाल कर रही है। 15 बोगियों वाली ट्रेन वाराणसी और अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन कराने के बाद दस फरवरी को लुधियाना लौटेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को खाने, रहने, आने और जाने की सारी सहूलियतें मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस योजना के तहत हर विधानसभा से एक हजार से अधिक श्रद्धालु ले जाए जाएंगे। इस स्कीम में करीब 187 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीएम के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल, विधायक मनप्रीत सिंह अयाली, रंजीत सिंह ढिल्लों, दर्शन सिंह शिवालिक, मेयर हरचरण सिंह गोहलवड़िया और डीसी रवि भगत समेत कई नेता मौजूद रहे।