फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Traders vented anger on the central government by performing kirtan against rising steel prices

स्टील के बढ़ते दामों के खिलाफ कारोबारियों ने कीर्तन कर केंद्र सरकार पर निकाली भड़ास

Sun, 07 Nov 2021 04:45 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Traders vented anger on the central government by performing kirtan against rising steel prices
लुधियाना। स्टील और कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को लेकर कारोबारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्टील के दामों को लेकर रविवार को कारोबारियों ने कुछ अनोखे अंदाज में अपना विरोध जताया। केंद्र सरकार को जगाने के लिए कारोबारियों ने यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन दफ्तर के बाहर कीर्तन किया ताकी केंद्र सरकार कारोबारियों की सुध ले सके। कारोबारियों का साफ कहना है कि अगर सरकार ने स्टील के दाम पर नियंत्रण नहीं किया तो पंजाब में कारोबारी तबाह हो जाएंगे। इस तरह से स्टील के दाम दोगुना हो चुके हैं, ऐसे में उन्हें अपना ऑर्डर का भुगतना करना भारी पड़ रहा है, इसलिए सरकार को तुरंत स्टील अथॉरिटी का गठन कर राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

कारोबारी गुरमीत कुलार बताते हैं कि छह माह के दौरान स्टील के दाम लगभग पचास रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं। छह माह पहले स्टील का रेट 35 रुपये किलो था जो अब 85 रुपये तक पहुंच चुका है। स्टील के दाम हर रोज बढ़ रहे हैं। कारोबारियों की सबसे बड़ी समस्या है, अगर उन्होंने किसी उत्पाद को तैयार करने का ऑर्डर आज के रेट के हिसाब से लिया है, वहीं 10 दिन बाद स्टील का रेट बढ़ जाता है। इससे उनकी इनपुट कास्ट बढ़ जाती है। ऐसे में उन्हें ऑर्डर का भुगतना करना मुश्किल पड़ जाता है। इतनी बड़ी समस्या को लेकर उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह किसके पास अपनी फरियाद लेकर जाएं। इस वजह से वे स्टील अथॉरिटी के गठन की मांग कर रहे हैं, ताकी वे किसी के आगे अपनी समस्या को रख सकें।
विज्ञापन

चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बताया कि लगातार स्टील के दाम में इजाफा होने के चलते कारोबारियों के ऑर्डर रद्द हो रहे हैं। पहले कोरोना महामारी में नुकसान उठाना पड़ा है, अब स्टील के दाम उनकी आर्थिक हालत को लगातार कमजोर कर रहे हैं। कारोबारियों की कैपिटल राशि लगातार ब्लाक होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed