फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Tractor-trolley and Fortuner collide, youth dies

Ludhiana News: ट्रैक्टर-ट्रॉली और फॉर्च्यूनर की टक्कर, युवक की मौत

Sat, 22 Aug 2026 06:39 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 22 Aug 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley and Fortuner collide, youth dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भीखी। भीखी-मानसा रोड पर शुक्रवार रात जियो फ्यूल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

रात करीब नौ बजे फॉर्च्यूनर कार की पराली लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि फॉर्च्यूनर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक गोबिंद अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथी हरजिंदर सिंह (34), बुढलाडा निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल गोबिंद अग्रवाल को इलाज के लिए पटियाला रेफर किया गया है। सब-इंस्पेक्टर नछत्तर सिंह ने बताया कि अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजन को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed