फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   track, test, pass, driving, licence

ट्रैक टेस्ट पास करो, एक घंटे में ड्राइविंग लाइसेंस पाओ

Thu, 26 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना Updated Thu, 26 Nov 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
track, test, pass, driving, licence
महानगर के लोगों के लिए अब ड्राइविंग लाइसेंस लेना आसान हो जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए जो आवेदक ट्रैक टेस्ट को पास करेंगे, ट्रांसपोर्ट विभाग उनको एक घंटे बाद ही लाइसेंस दे देगा। इसकी पुष्टि डीटीओ दलविंदर जीत सिंह ने की है।
विज्ञापन

डीटीओ के मुताबिक ट्रैक टेस्ट पास करने के बाद आवेदक को एक घंटे के अंदर ही ड्राइविंग लाइसेंस देने के लिए तैयारी की जा रही है। इससे पहले बठिंडा शहर में भी ऐसी ही सुविधा चल रही है। उसी सुविधा को जारी रखते हुए सारे इंतजाम ऐसे ही किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पहले ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए महानगर के लोगों को कई जगहों पर धक्के खाने के बाद फोटो कराने का मौका तो मिलता, मगर उसके बाद भी काफी दिन तक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए इंतजार करना पड़ता था। अब तक ड्राइविंग लाइसेंस को स्पीड पोस्ट के जरिए ही आवेदक के घर तक भेजा जा रहा है। टेस्ट पास करने के बाद एक घंटे के भीतर ड्राइविंग लाइसेंस मिलने की बात पर ट्रांसपोर्ट विभाग के कुछ अधिकारी आनाकानी भी कर रहे हैं। इसका कारण यह है कि विभाग बठिंडा की तर्ज पर लुधियाना में ऐसा कर रहा है। लेकिन बठिंडा की आबादी लुधियाना से काफी कम है, जिस कारण लोगों को ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ता। ऐसे में ट्रांसपोर्ट विभाग को स्पीड पोस्ट का सहारा लेना पड़ सकता है। डीटीओ दलविंदर जीत सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश यही है कि टेस्ट पास करने वाले आवेदक को एक घंटे के भीतर ड्राइविंग लाइसेंस दे दिया जाए। इसके लिए हर संभव कोशिश की जाती रहेगी। बठिंडा के बाद लुधियाना में भी इसको कामयाब बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत पते के लाइसेंस बनवाने वालों को नही पकड़ पाएगा विभाग
ड्राइविंग लाइसेंस की मियाद 20 साल की होती है। ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करवाने वाले लोग लाइसेंस पर लिखे पते वाले मकान या दुकान बेच कर दूसरी जगह पर जाकर रहने लगते है लेकिन लाइसेंस पर पता नहीं बदलवाते। लाइसेंस की मियाद खत्म होने पर भी लोग उसी पते का लाइसेंस बनवा लेते हैं, जो डिलीवर नहीं हो पाता। ऐसे लोगों को लाइसेंस तभी दिया जाता था जब वह अपना नया पता लिखवाने के लिए नया फार्म भरते थे। लेकिन ट्रैक शुरू होने के बाद अगर 1 घंटे के भीतर ही आवेदक को लाइसेंस दिया जाने लगा तो ऐसे लोगों को पकड़ना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed