फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Took home on the pretext of getting work, died due to feeding poisonous substances

काम दिलाने के बहाने ले गया घर, जहरीला पदार्थ खिलाने से हुई मौत

Tue, 09 Nov 2021 05:12 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
Took home on the pretext of getting work, died due to feeding poisonous substances
लुधियाना। काम दिलाने के बहाने मुंडिया कलां के लहरी नगर निवासी पंकज कुमार को उसका दोस्त घर पर ले गया। उसे जहरीला पदार्थ खिलाया गया और उसकी तबीयत खराब हो गई। कुछ समय में पंकज की मौत हो गई। यह घटना छह नवंबर की है। जब थाना जमालपुर की पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पंकज की मां सुरिंदर कुमार की शिकायत पर जमालपुर की सरपंच कालोनी निवासी प्रभजीत सिंह और ताजपुर रोड स्थित ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी बाला वर्मा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। सुरिंदर कुमार द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 5 नवंबर को वह अपने बेटे के साथ घर में था। इसी दौरान आरोपी आरोपी प्रभजीत आया और काम दिलाने के बहाने उसे अपने साथ ले गया। दोनों प्रभजीत के घर ले गए और वहां आरोपियों ने उसके बेटे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया और उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसके कुछ समय बाद दीपक की मौत हो गई। दीपक घर नहीं आया तो वह ढूंढते हुए आरोपी प्रभजीत के घर पहुंच गई। जहां पहले तो प्रभजीत घबरा गया और उसके बाद जब वह अंदर गए तो पंकज का शव पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना जमालपुर के एसएचओ इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह मल्ली ने बताया कि आशंका है कि आरोपियों ने उसे नशे की ओवर डोज दी थी। जिस कारण उसकी मौत हुई है। बाकी पोस्टमार्टम के बाद विसरा जांच के लिए भेजा है। जांच की जा रही है। जल्द ही आगे की कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed