फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   todays active corona cases of Ludhiana 22 March 2021

लुधियाना में कोरोना : पांच शिक्षक और 13 विद्यार्थी समेत 379 नए पॉजिटिव मिले, बिना मास्क 600 लोगों का हुआ टेस्ट

Mon, 22 Mar 2021 07:37 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 22 Mar 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
todays active corona cases of Ludhiana 22 March 2021
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

लुधियाना में सोमवार को कुल 379 नए संक्रमित मिले हैं। इनमें 341 लुधियाना और बाकी अन्य जिलों के मामले हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें से दो लुधियाना, एक होशियारपुर, एक नवांशहर और एक जालंधर का व्यक्ति है। जिले में मृतकों का आंकड़ा 1085 पहुंच गया है। गौरतलब है कि सोमवार को मिले संक्रमितों में पांच टीचर, 13 छात्र और सात स्कूल कर्मचारी शामिल हैं। 

विज्ञापन


बिना मास्क घूमने वाले छह सौ लोगों का कोरोना टेस्ट 
लुधियाना पु्लिस ने शहर में 20 शिविर लगाए। इनमें बिना मास्क के घूमने वाले करीब छह सौ लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इनमें से कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला। साथ ही जिन लोगों के पास टेस्ट कराने के पैसे नहीं थे, उन लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (सिटी ) दीपक पारिक ने बताया कि कोरोना का प्रभाव काफी बढ़ रहा है। वहीं, कुछ लोग बिना मास्क के बाहर निकल रहे हैं। इससे वे खुद की जिंदगी के साथ दूसरों के जीवन से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने वालों के खिलाफ अभी और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी कॉलेज के छह प्रोफेसर संक्रमित
उधर, मोहाली के फेज-6 स्थित शहीद मेजर हरमिंदरपाल सिंह सरकारी कॉलेज के छह प्रोफेसर कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसके बाद कॉलेज को सैनिटाइज करवाकर तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया गया। कॉलेज के सभी प्रोफेसरों को 24 मार्च तक घर से ही ऑनलाइन पढ़ाने के लिए कहा गया है। 


कॉलेज प्रिंसिपल जतिंदर कौर ने बताया कि कोरोना के दूसरी लहर के प्रभाव को देखते हुए कॉलेज में काम कर रहे 83 कर्मचारियों और प्रोफेसरों का गत सप्ताह कोविड-19 टेस्ट करवाया गया। इनमें से छह प्रोफेसर संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed