फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Today, Hindu organizations will take out a fury march in the city regarding the arrest in the cow slaughter case

गौ हत्या मामले में गिरफ्तारी को लेकर आज शहर हिन्दू संगठन निकालेंगे रोष मार्च

Fri, 26 Nov 2021 08:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Today, Hindu organizations will take out a fury march in the city regarding the arrest in the cow slaughter case
जगरांव। बीते दिनों लुधियाना और मालेरकोटला में हुई गोहत्या मामले में शहर के हिंदू संगठनों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के हिंदू संगठनों द्वारा एक आपात बैठक शुक्रवार पुरानी दाना मंडी में स्थित गोशाला में बुलाई गई। बैठक के दौरान पुरानी दाना मंडी में स्थित गोशाला के प्रधान राजेश भंडारी की अगुवाई में शहर के समूह हिंदू संगठनों ने हिस्सा लिया। इसमें फैसला लिया गया कि शहर के समूह हिंदू संगठन शनिवार सुबह पुरानी दाना मंडी में स्थित गोशाला में इकट्ठा होकर सुबह साढ़े 10 बजे शहर में रोष मार्च निकालेंगे।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण गोशाला मंडी के प्रधान राजेश भंडारी की अगुवाई में हुई बैठक दौरान लुधियाना और मालेरकोटला में हुई गोहत्या की शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व पंजाब की अमन शांति को भंग करने की कोशिशें कर रहे हैं। वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने प्रशासन से यह मांग करते हुए कहा कि पंजाब की अमन शांति को बहाल रखने के लिए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं के विरोध में शहर के समूह हिंदू संगठन शनिवार सुबह पुरानी दाना मंडी में स्थित गोशाला में इकट्ठा होकर सुबह साढ़े 10 बजे शहर में रोष मार्च निकालते हुए स्थानीय एसडीएम विकास हीरा को मांग पत्र सौंपकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए मांग करेंगे। अगर सोमवार तक आरोपियों की गिरफ्तारी ना हुई तो शहर के सभी हिंदू संगठन सोमवार को फिर बैठक कर अगली रणनीति तैयार कर आंदोलन को और तेज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed