{"_id":"6476042b041a06292b00e896","slug":"three-pairs-of-summer-special-trains-will-run-on-katra-route-during-summer-holidays-ludhiana-news-c-16-1-153220-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर: कटरा रूट पर गर्मी में सुहावना होगा ट्रेन का सफर, जून महीने में दौड़ेंगी तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर: कटरा रूट पर गर्मी में सुहावना होगा ट्रेन का सफर, जून महीने में दौड़ेंगी तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन
Tue, 30 May 2023 09:19 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 09:19 PM IST
सार
नई दिल्ली-उधमपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल एक जून से 30 जून तक चलेगी और अप डाउन के 10 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में वातनुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर गर्मी की छुट्टियों में आप माता श्री वैष्णो देवी के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो अच्छी खबर है। उत्तर रेलवे जून महीने में तीन जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कटरा रूट पर करेगा। ये ट्रेनें नई दिल्ली से कटरा और उधमपुर के बीच चलेंगी। ट्रेनों की समय सारिणी, हाल्ट स्टेशन, दिन और फेरों की संख्या तय हो चुकी है।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 04071/04072 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली गति शक्ति साप्ताहिक स्पेशल दो जून से शुरू होगी और एक जुलाई तक चलेगी। अप डाउन के 10 फेरे लगाएगी। अप और डाउन के दौरान सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र जंक्शन, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी।
विज्ञापन
ट्रेन में वातनुकूलित श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। ट्रेन नंबर 04075/04076 नई दिल्ली-उधमपुर-नई दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल एक जून से 30 जून तक चलेगी और अप डाउन के 10 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन में वातनुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बों की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन नंबर 04081/04082 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल अप डाउन के आठ फेरे लगाएगी और तीन जून से 25 जून तक चलेगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे रहेंगें। इन ट्रेनों के चलने से नियमित रूप से चल रही ट्रेनों में भीड़ कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी।