फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three gold earrings snatched from the ears of an old women sitting outside

Ludhiana News: बाहर बैठी बुजुर्ग के कानों से झपटी तीन सोने की बालियां

Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three gold earrings snatched from the ears of an old women sitting outside
बाइक सवार लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। बुधवार की देर रात करीब पौने दस बजे शहर की लाइट गुल होने के कारण घर के बाहर बैठना बुजुर्ग को उस समय भारी पड़ गया जब बाइक सवार तीन लुटेरों ने उसके कानों से सोने की बालियां झपट ली। इससे बुजुर्ग महिला के कान फट गए और खून निकलने लगा। इस दौरान महिला ने काफी शोर भी मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए।
शहर में हुई इस वारदात ने लोगों में डर का माहौल बना दिया। वारदात स्थानीय गुरुद्वारा मोरी गेट के सामने गली में रहती महिला इंद्रजीत कौर के साथ हुई है इस संबंधी मिली जानकारी के अनुसार शहर के सब्जी मंडी रोड पर स्थित हैप्पी इलेक्ट्रोनिक्स दुकानदार की मां इंद्रजीत कौर देर रात लाइट गुल होने के बाद ताजी हवा लेने के लिए घर के बाहर बैठ गईं। इसी दौरान मेन बाजार की तरफ से आए बाइक सवार तीन लुटेरों में से एक लुटेरा बाइक से उतरकर महिला से किसी के घर का पता पूछने के बहाने उसके पास आया और मौका देख कानों की बालिया झपटकर माता चिंतपूर्णी मंदिर की तरफ फरार हो गया। महिला ने दोनों कानों में दो-दो बालिया पहन रखी थी लेकिन लुटेरा तीन बालियां झपटने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया इससे पहले लोग घरों से बाहर निकलकर लुटेरों को पकड़ते लेकिन तब तक लुटेरे वारदात करके अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक पर फरार हो गए। इसके बाद आसपास के एरिया में डर का माहौल बन गया। इस संबंध में बुजुर्ग माता ने कहा कि अब तो घर के बाहर बैठना भी अपराध हो गया है शहर की सुरक्षा राम भरोसे चल रही है और शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जब लोग अपने ही घर के बाहर सुरक्षित नहीं हैं तो फिर कहां सुरक्षित होंगे। वहीं, इस मामले को लेकर थाना सिटी के इंचार्ज सुरिंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed