फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Three arrested with two kilos of heroin and drug money of seven and a half lakhs

दो किलो हेरोइन और साढ़े सात लाख की ड्रग मनी के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 18 Jun 2021 11:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with two kilos of heroin and drug money of seven and a half lakhs
बाहरी इलाकों से हेरोइन की खेप लाकर महानगर सहित पंजाब के इलाकों में सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो किलो 58 ग्राम हेरोइन, साढ़े सात लाख की ड्रग मनी और दो बाइक बरामद की हैं। इस मामले में थाना एसटीएफ मोहाली में होशियारपुर के गांव बड्डो निवासी दलजीत सिंह उर्फ माइकल उर्फ बंटू (30), गांव पंजौर निवासी गुरप्रीत सिंह और कैलाश नगर निवासी रवि विज के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने होशियारपुर रोड फगवाड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बंटू और गुरप्रीत हेरोइन तस्करी का धंधा करते है। दोनों बड़ी खेप लेकर सप्लाई देने के लिए जा रहे हैं। जिसके बाद नाकाबंदी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनसे एक किलो 980 ग्राम हेरोइन, साढ़े सात लाख रुपये ड्रग मनी और बाइक बरामद की। पूछताछ में पता चला कि दोनों नशे के आदी हैं, और नशापूर्ति के लिए के लिए तस्करी कर रहे थे। जब मुनाफा ज्यादा मिलने लगा तो दो-तीन साल से इसी धंधे को अपना लिया और बाहरी इलाकों से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करने लगे। पुलिस पूछताछ करने में जुटी है। वहीं इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि एक टीम ने गुरु विहार इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी रवि विज के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि वह हेरोइन तस्करी का धंधा करता है। वह हेरोइन की सप्लाई देने के लिए जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 78 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है कि वह किस व्यक्ति से हेरोइन लाकर महानगर में सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed