{"_id":"61dc212ab10d4573085826a2","slug":"thieves-targeted-the-bank-manager-s-closed-house-ludhiana-news-pkl4388117112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना
विज्ञापन
लुधियाना। थाना सदर के अधीन गांव दाद के न्यू सराभा नगर इलाके में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर बैंक मैनेजर के घर से लाखों रुपये की नगदी के साथ-साथ जेवरात भी ले उड़े। घटना का पता उस समय चला जब बैंक मैनेजर तीन दिन बाद परिवार वालों के साथ घर आया। ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी थाना सदर पुलिस को दी।
पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में हरजिंदर कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनी चाही तो पता चला कि आरोपी अपने साथ सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए। पुुलिस ने आरोपियों का पता लगाना शुरू कर दिया है।
जांच अधिकारी एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि हरजिंदर कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह बतौर बैंक मैनेजर कार्यरत है। वह अपने परिवार समेत घर को ताला लगाकर 03 जनवरी को रिश्तेदारी में गई हुई थी। जब वह 06 जनवरी को घर पहुंचीं तब देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
जब सामान की जांच की गई तब अलमारी में से लगभग 60 हजार रुपये की नगदी एवं लाखों के जेवरात चोरी हो चुके थे। शातिर चोर फरार होते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ही ले गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।