फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Thieves stole cash from Gurghar

लुधियाना में चोरों ने गुरुघर को बनाया निशाना : गोलक तोड़कर नकदी चुराई, जमालपुर पुलिस ने दर्ज किया मामला

Fri, 18 Nov 2022 07:30 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole cash from Gurghar
लुधियाना। चोरों ने गुरुघर को भी नहीं छोड़ा। आरोपी गुरुद्वारा साहिब में दाखिल होकर वहां पड़ी गोलक में से नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरों ने गोलकर उठा ली और पैसे निकालकर गोलक पीछे खेतों में फेंक कर फरार हो गए। बुधवार सुबह गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी जसविंदर सिंह वहां पहुंचे। अंदर से गोलक गायब देख उन्होंने तुरंत प्रबंधक कमेटी को सूचना दी और जानकारी पुलिस को दी। थाना जमालपुर की पुलिस ने इस मामले में जसविंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि ग्रंथी जसविंदर सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत के मुताबिक वो लंबे समय से ग्रंथी की ड्यूटी कर रहा है। 16 नवंबर को तड़के 3 बजे वह दरबार साहिब पहुंचा तो वहां पड़ी गोलक गायब थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करने पर पता चला कि रात करीब पौने एक बजे से सवा एक बजे तक गुरुद्वारा साहिब में घुसे दो नकाबपोश चोरों ने वारदात की है।
विज्ञापन

गोलक चोरी करने के बाद वो पीछे की दीवार फांद कर बाहर निकले। उस रूट का पीछा करते हुए जब वह लोग गांव निवासी दर्शन सिंह के खेतों में पहुंचे तो वहां टूटी हुई गोलक पड़ी मिल गई। उसमें पड़ी करीब 20 हजार रुपये की नकदी चोरी हो चुकी थी। एएसआई गुरमीत सिंह ने कहा कि फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed