{"_id":"64b9275a66f167dbba054e0e","slug":"the-young-man-who-came-to-meet-his-girlfriend-and-his-two-friends-were-beaten-up-as-thieves-bathinda-news-c-66-1-spkl1006-164-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: प्रेमिका से मिलने आए युवक और दो दोस्तों को चोर समझकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: प्रेमिका से मिलने आए युवक और दो दोस्तों को चोर समझकर पीटा
Thu, 20 Jul 2023 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Thu, 20 Jul 2023 05:53 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बठिंडा। गांव कर्मगढ़ में बीती रात प्रेमिका से मिलने आए युवक व उसके दो दोस्तों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों की पिटाई के बाद तीनों युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। मामले की जानकारी थाना सदर बठिंडा पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। बाद में उनके परिजनों को थाने में बुलाकर उनसे माफी मंगवाकर छोड़ दिया गया।
दरअसल, श्री मुक्तसर साहिब जिले की गिदड़बाहा मंडी निवासी एक युवक अपने दो दोस्तों के साथ बठिंडा जिले के गांव कर्मगढ़ की रहने वाली एक युवती से मिलने के लिए रात के समय उसके गांव पहुंच गया। जब युवती से मिलने के लिए तीनों युवक चोरी छिपे उसके घर की तरफ जा रहे थे, तो गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने उन्हें चोरों की तरह घर में घुसते हुए देख लिया और चोर-चोर बोलकर शोर मचा दिया।
इसके बाद आसपास के सभी लाेग मौके पर एकत्र हो गए और तीनों युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। गांव के लोगों ने उनका वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।