फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   The young man suicide

ससुर और साले से तंग युवक ने फंदा लगाया

Mon, 07 Oct 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Mon, 07 Oct 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
The young man suicide
मुल्लांपुर (लुधियाना)। शहर के गुरुद्वारा अजीतसर साहिब के नजदीक किराए के मकान में रहने वाले युवक ने ससुर एवं साले से परेशान होकर फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए ससुर गुरदेव सिंह एवं साले लवली को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक की पहचान इंदिरा नगर लुधियाना निवासी परमिंदर सिंह के तौर पर हुई है। वह एक  वकील के पास रीडर का काम करता था। मृतक की पत्नी सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। परिवारिक कलह के कारण मृतक अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वकील के चैंबर की चाबी भी मृतक के पास रहती थी। शनिवार एवं रविवार की छुट्टी के बाद  जब परमिंदर चैंबर में नहीं पहुंचा तो वकील ने उसे कई फोन किए, लेकिन जवाब नहीं मिला। जब वकील के साथी चाबी लेने उसके घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद था और कमरे से बदबू आ रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो शव पंखे से लटक रहा था। मकान मालिक जनरैल सिंह ने कहा कि शुक्रवार को परमिंदर ड्यूटी करके आया था।

 उधर दो दिन की छुट्टी के कारण पत्नी अपने मायके मोगा चली गई। मृतक के पास से सुसाइड नोट पुलिस को मिला। उसमें लिखा था कि ससुर एवं साले की वजह से ही घर में कलह रहता  था।

उसके दो बच्चे भी ससुराल में ही रहते थे। इसलिए भी वह काफी परेशान था। उसने अपनी पत्नी को बेकसूर बताया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा वारिसों के हवाले कर दिया।
सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपियाें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed